आगामी त्योहारों को लेकर गुन्नौर एसडीओपी की अध्यक्षता में अमानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों को लेकर गुन्नौर एसडीओपी की अध्यक्षता में अमानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न | New India Times

कल 26 अक्टूबर को अमानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता गुनौर एसडीओपी पीयूष मिश्रा द्वारा की गई जिन्होंने लोगों के बीच त्यौहार को लेकर चर्चा की गई.

अमानगंज थाना परिसर में शांति समिति बैठक के दौरान नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनके बीच गुन्नौर एसडीओपी पियूष मिश्रा के द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली को लेकर पटाखे फोड़ने सावधानी बरतने एवं शांति सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की बात रखी गई वहीं लोगों के सुझाव भी दिए गए इस दौरान गुन्नौर एसडीओपी पियूष मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक गौतम, अमानगंज तहसीलदार संध्या अग्रवाल, थाना प्रभारी विजय कुमार अहिरवार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस.एस. तिवारी, अमानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव सहित नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.