सीमेन्ट विक्रेता की दुकान से बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकली सीमेंट की बोरियां, पुलिस ने दुकान किया सील | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सीमेन्ट विक्रेता की दुकान से बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकली सीमेंट की बोरियां, पुलिस ने दुकान किया सील | New India Times

एक सीमेंट विक्रेता ने अर्जुन गोल्ड नामी सीमेंट जो बछरांवा रायबरेली से बनकर आती है खरीदा जो दुकान में एक नम्बर की सीमेंट के रूप में थी ठीक इसके विपरीत दुकानदार ने दूसरी सीमेंट भी इसी नाम की जमा कर रखी थी जो नकली है उस पर भी अर्जुन गोल्ड बोरियों पर प्रिंट था ट्रेड मार्क कुछ भिन्न था और इन सीमेंट की बोरियों पर कहीं यह छपा दिखायी नहीं दिया जिससे स्पष्ट हो सके कि यह कहां बनती है।

सीमेन्ट विक्रेता की दुकान से बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकली सीमेंट की बोरियां, पुलिस ने दुकान किया सील | New India Times

मौके पर जब पुलिस ने नकली सीमेंट बरामद की तो सीमेंट विक्रेता दुकान पर नहीं था, भारी मात्रा में नकली सीमेंट का स्टॉक दुकान में मौजूद था।

सीमेन्ट विक्रेता की दुकान से बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकली सीमेंट की बोरियां, पुलिस ने दुकान किया सील | New India Times

रायबरेली बछरावां से आये सेल्स मैनेजर से जब यह पूछा गया कि अर्जुन गोल्ड नामी जो सीमेंट नकली दुकानदार ने जमा कर रखी है इसके बारे में आप कुछ बताएं मैनेजर ने भी यह स्वीकार किया कि यह सीमेंट रायबरेली की न होकर कहीं और की हैं और बोरियों पर कहीं स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह कहां की बनी है, मेरे अर्जुन गोल्ड सीमेंट की डुप्लीकेट कहां बनती है और विक्रेता ने यह सीमेंट कहां से मंगवाई है इस बात का खुलासा तो सीमेंट का दुकानदार ही करेगा, फिलहाल मौके पर दुकान खुली रही दुकानदार नदारद रहा. पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है पूरी जांच परख के बाद मामले का खुलासा शीघ्र हो सकता है।

पुलिस विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीमेंट विक्रेता की दुकान को सीज कर ताले लटका दिये गये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.