मिर्जापुर में इको स्पोर्ट कार से 50.8 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से बांदा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार सुबह छितपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान इको स्पोर्ट कार (नंबर UP90N2087) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 50.800 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार सवार दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्करों के ओडिशा से गांजा लाकर बांदा ले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे और कार की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.