प्रथम रक्तवीर योद्धा के रूप में कुलदीप शास्त्री रक्त वीर योद्धा सम्मान से हुए सम्मानित | New India Times

साबिर खान, ब्यूरो चीफ, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

प्रथम रक्तवीर योद्धा के रूप में कुलदीप शास्त्री रक्त वीर योद्धा सम्मान से हुए सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने मथुरा में डेंगू की महामारी को मद्देनज़र रखते हुए लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के लिए एक मुहिम चलाई गई है, इस मुहिम के अंतर्गत जो लोग रक्तदान करेंगे उनको समिति की तरफ से रक्तवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. भाजपा से बल्देव विधायक पूरन प्रकाश जो कि समिति के मुख्य प्रदेश संरक्षक हैं उन्होंने लोगों से इस विषम परिस्थिति में अधिक से अधिक रक्तदान करने की लोगों से अपील की है.

प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी के अंतर्गत हम लोग विभिन्न डेंगू के मरीजों को हर रोज रक्त दाताओं की मदद से रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ रक्त मुहैया करवा रहे हैं. इस मुहिम के अंतर्गत प्रथम रक्तवीर योद्धा के रूप में कुलदीप शास्त्री को रात 12:00 कल्याण ब्लड बैंक में पहुंच कर डेंगू से ग्रस्त 22 वर्षीय युवती प्रियंका अग्निहोत्री को जंबो पैक किए जाने पर संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश, प्रदेश संस्थापक, अध्यक्ष विनोद दीक्षित, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, युवा प्रदेशध्यक्ष अर्जुन पंडित, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने कुलदीप शास्त्री को रक्तवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article