भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT
समाजिक विचारधारा के साथ ब्राह्मण समाज का अग्रणी प्रमुख संगठन राजस्थान ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ईशान निर्मल ने महासंघ का विस्तार करते हुए हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर समाज सेवी मंजू शर्मा को मनोनीत किया है।
ईशान निर्मल ने मंजू शर्मा को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की आप हनुमानगढ़ जिला प्रभारी रहेंगी और महासंघ को आशा और उम्मीद है की आपके नेतृत्व में राजस्थान ब्राह्मण महासंघ अपने नेक समाज हित के उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी महासंघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते कहा की मेरा सदैव यही प्रयास रहेगा की समाज हितार्थ संगठन के उद्देश्यों के साथ आम जन का सहयोग कर सकूं । मंजू शर्मा के मनोयन पर सभी ने उनको बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
