साइबर ठगी के लिए बैंक खाते व सिमकार्ड बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते व सिमकार्ड बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

साइबर अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खाते पैसों के बदले उपलब्ध कराने के आरोप में अकोट शहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अकोट शाखा में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाए थे और उनसे जुड़े मोबाइल नंबरों के सिमकार्ड भी पैसों के बदले अन्य लोगों को उपलब्ध कराए थे।
पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध एवं आर्थिक धोखाधड़ी के एक मामले में अकोट शहर पुलिस थाना क्षेत्र की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में संचालित एक खाते में रकम जमा हुई थी। इस संबंध में अकोट शहर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक राजेंद्र नेवारे निवासी शिवपुर, तालुका अकोट, दीप सुरेश चामलाटे निवासी रामापुर, पोस्ट बोर्डी, अकोट तथा प्रतीक ओंकार सपकाळ निवासी लोतखेड, अकोट के रूप में हुई है।
मामले की आगे की जांच पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक रेड्डी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल पाटील के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश मोहिते कर रहे हैं।
अकोट शहर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराध से जुड़े किसी भी प्रकार के लालच में न आने की अपील की है। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का भी आवाहन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.