मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में प्रदेश वासियों की  खुशहाली और प्रदेश को हरा-भरा करने के लिए पत्नी संग की पूजा अर्चना | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में प्रदेश वासियों की  खुशहाली और प्रदेश को हरा-भरा करने के लिए पत्नी संग की पूजा अर्चना | New India Timesमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा की उदगम स्थल अमरकंटक में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ संध्या आरती की। उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेश वासियों की खुशहाली और मध्यप्रदेश को हरा-भरा करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान उन्होंने माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह के लिये व्यापक रूप से पौध-रोपण का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिये 2 जुलाई को पौधे रोपित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पौध-रोपण की शुरूआत 2 जुलाई को सुबह अमरकंटक में किया। आरती के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय पाठक और विधायक श्री रामलाल रौतेल भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.