पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
सिवनी जिला के छपारा इलाके में एक पुलिस आरक्षक पर पुलिस थाने के बाहर छपारा सट्टा किंग ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर जंगल की ओर फरार हो जिसे पुलिस ने जंगल से गाड़ी समेत पकडने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बीती रात 11:00 बजे के समय आरक्षक रामनरेश छपारा थाना के ऊपर बने भवन के ऊपर आराम कर रहा था कि तभी नीचे से किसी ने आवाज दी कि रामनरेश के रिश्तेदार आए हुए हैं जो थाने के गेट के बाहर खड़े इंतजार कर रहे हैं उसे पहुंचा दीजिए। रामनरेश जैसे ही अपने रिश्तेदार से मिलने थाने के मेन गेट के सामने पहुंचा तो वहां उसके रिश्तेदार नहीं बल्कि सट्टा किंग नीरज ठाकुर वहां खड़ा था, जिसने गाली गलोज करते हुए आरक्षक रामनरेश के ऊपर चाकू से वार कर दिया और कार में बैठ कर फरार हो गया। पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश कर उसे जंगल से दबोच लिया। माना जा रहा है कि लगातार सटोरियों पर दी जा रही दबिश में आरक्षक रामनरेश की अहम भूमिका रही है, इसी बात से नाराज सट्टा किंग ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी सट्टा किंग के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
