मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे को सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने और भुगतान संबंधी विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष विनीता द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उनके अनुसार अभी तक निर्धारित 12 हजार रुपये का भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय को लेकर कई विसंगतियां बनी हुई हैं, जिन्हें दूर किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर काम का दबाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से मानदेय संबंधी विसंगतियों को दूर कर बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.