डुमरियागंज में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

डुमरियागंज में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

आज 10 सितंबर 2021 को तहसील डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के गृह मंत्री थे, जिन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में उनके द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया था। तहसील कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित गोविंद गोविंद बल्लभ पंत को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समर्पित की गई तथा उनके महान कार्यों को याद किया गया. उक्त समारोह में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज, तहसीलदार डुमरियागंज, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य विद्वान अधिवक्ता के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.