विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक | New India Times

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के संशोधन से सम्बन्धी प्रस्ताव के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है ने स्थलों के संशोधन सम्बन्धी प्रस्तावों का निस्तरण सम्बन्धित द्वारा कर दिया गया है। कहा है कि 24 अगस्त 2021 को मतदेय स्थलों की आपत्तियों के निस्तारण हेतु सूची प्रकाशित की जा चुकी है। बैठक विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदेय स्थलों के संशोधन एवं आपत्तियों के सम्बन्ध में गहनता से चर्चा की गयी तथा प्रकाशित सूची पर सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा सहमति प्रकट गयी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गिरिजेश कुमार चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर दशरथ कुमार, उपजिलाधिकारी जलालाबाद सौरभ भट्ट, उपजिलाधिकारी तिलहर, सुरेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी पुवायां सतीश चन्द्र आदि अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article