शिक्षक संघ एकीकृत की बैठक महाराणा स्कूल में जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता में हुईं संपन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ एकीकृत की बैठक महाराणा स्कूल में जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता में हुईं संपन्न | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत शिक्षक संघ एकीकृत की बैठक महाराणा स्कूल में जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें महासमिति ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम पत्र लिखकर स्थानांतरण करने की माँग की। जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार को आज तृतीय श्रेणी शिक्षकों, द्वितीय श्रेणी शिक्षको, शारिरिक शिक्षकों, पुस्तकालय प्रभारी के स्थानांतरण करने चाहिये द्वितीय श्रेणी के शिक्षको के आवेदन भी ले लिए लेकिन अभी तक ट्रांसफर सूची जारी नही की गई है, राज्य सरकार ने सरकार बनते समय कहा था कि सभी श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण प्राथमिकता से किए जाएंगे, लेकिन शिक्षामंत्री की ओर से प्रथम श्रेणी,प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य व बाबूओं के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए लेकिन द्वितीय श्रेणी,तृतीय श्रेणी शिक्षकों, शारिरिक शिक्षकों, पुस्तकालय प्रभारी को स्थान्तरण नहीं किये जिससे इस समुदाय वर्ग में राज्य सरकार के प्रति भारी रोष है, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत इस प्रकार के भेदभाव पूर्ण आदेश का पुरजोर तरीके से विरोध करता है। जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा स्थानांतरण नहीं करने के कारण आज राज्य सरकार के विरोध में शिक्षक संघो आंदोलन करना पड़ रहा है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि राजस्थान के हर उपखण्ड से लेकर राजधानी तक संघो को विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है,और कहा कि प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य के साथ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण भी किया जाना चाहिए। डार्क जोन व प्रतिबंधित जिलों में शिक्षक वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। तृतीय श्रेणी के शिक्षक सरकार से हमेशा आशा करते हैं कि सरकार स्थानांतरण नीति बनाकर बिना पक्षपात स्थानांतरण करेगी। शिक्षामंत्री का इस प्रकार का भेदभाव पूर्ण रवैया से शिक्षकों में घोर निराशा व रोष है। वर्षों से घर से दूर शिक्षकों को इस प्रकार निराश करना अन्याय है।
महिला मंत्री दुर्गावती राना व शिक्षिका शक्ती अध्यक्ष महादेवी बघेला ने कहा कि संघ यह मांग करता है कि शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर अविलंब निर्णय लें और दुतीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ न्याय हो.
इस अवसर पर चौलसिंह, रेखा शर्मा, धर्मसिंह,महादेवी, सुनील कुमारी, आशा शर्मा,मधु यादव,नीतू अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, रामेश्वर, रामदीन, जुम्मा खान, गंगाराम गुर्जर, प्रमोड पाराशर, कुलदीप, संजयगुप्ता, अशोकुमार, दीमानसिह, परमानंद शर्मा, श्रीकांत शर्मा, भानु प्रकाश, राकेश प्रजापति, अमजद खान, सुल्तानसिंह, इस्लाम खान, अनिल कुमार, साहबसिंह, सुंदरपाल चौधरी, प्लवसिंह, मुकेश सुतेल, दुर्गा प्रसाद शर्मा, कृष्ण कुमार यादव अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article