कोरोना की दूसरी डोज लेने पहुंची महिला को Covishield की जगह लगा दी Covaxin, बिगड़ी तबीयत, सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर परिजनों का हंगामा, पुलिस थाने पहुंचा मामला | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोरोना की दूसरी डोज लेने पहुंची महिला को Covishield की जगह लगा दी Covaxin, बिगड़ी तबीयत, सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर परिजनों का हंगामा, पुलिस थाने पहुंचा मामला | New India Times

सिविल हॉस्पिटल हजीरा में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कर्मचारियों द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोसपुरा से आई पूनमदेवी उम्र 56 वर्ष को 11 अप्रेल को लगा था कोविशिल्ड का पहला डोज। आज दूसरा डोज को लगवाने आई पूनमदेवी ने आधार कार्ड देकर उसी मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करवाया जिस पर पहले डोज का रजिस्टेशन था। मौजूद कर्मचारी ने गलती से कोविशिल्ड की जगह कोवैक्सीन के पहले डोज की पर्ची बना कर दे दी। महिला को वैक्सीन लग भी गई। जब उसके बेटे ने मोबाइल में आया मैसज देखा तो सन्न रह गया। मैसेज कोवैक्सीन के पहले डोज का था। महिला को जब इस बात का पता पड़ा तो उसे घबराहट होने लगी। महिला के बेटे ने जब यह बात अंदर बैठे स्टाफ को बताई तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि कोई बात नहीं कुछ नहीं होगा। हम बैठे है ना आप चिंता मत करो। इसके बाद परिजनों ने इसको लेकर हंगामा कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article