ग्राम पंचायत राखिकोल में भवन निर्माण का पैसा कहा गया: सूरज चौधरी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत राखिकोल में भवन निर्माण का पैसा कहा गया: सूरज चौधरी | New India Times

भाजपा नेता सूरज चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा के विधायक सुनिल उइके एवं कोंग्रेस के नेताओं द्वारा विगत दिनों चुनाव के समय अनेकों ग्राम पंचायतों एवं कई गांवों में झूठी घोषणाएं की गईं. ग्राम पंचायतों में बर्तन वितरण एवं ग्राम में रंगमंच निर्माण पंचायत की निधि को अपना बताकर कांग्रेसियों के द्वारा प्रचारित करवाया। ग्राम पंचायत मड़काढाना कांग्रेस जनों के द्वारा समुदायिक भवन निर्माण का 90 दिन में बनवाने के वादा किया गया था जो आज लगभग 2 वर्षों में नहीं हो पाया. ग्रामीणों द्वारा जब वादा याद दिलाया गया तो 2019 की कोई स्वीकृति दिखाकर कांग्रेसियों द्वारा स्थल पर जेसीबी द्वारा सफाई कार्य किया गया. कांग्रेसियों के द्वारा सोशल मीडिया में प्रचारित किया गया एवं आगे का कार्य नहीं किया गया जब ग्रामीण जनों द्वारा कार्य आगे का करवाने का बोला गया तो उक्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा द्वारा काम रुकवाना बताया गया एवं मेरा नाम काम रुकवाने में बता कर जनता को भ्रमित किया गया।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनेकों विकास कार्य किये गए हैं, भाजपा विकास के कार्यों में निरंतर सहयोग करती है. ग्राम मड़काढाना में चाहे वह सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र हो, आंगनवाड़ी, प्राथमिक शाला, झंडी पठार में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचाना, मुख्य मार्ग से सड़क निर्माण, अनेकों कार्य किये हैं और मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का ग्राम के विकास विरोधी कार्य नहीं किया गया, मैं सदैव जन सेवा एवं विकास कार्य में सहयोग करता रहा हूँ लेकिन मेरी छवि को कांग्रेसियो के द्वारा झूठी बातें प्रचारित किया जा रहा है लेकिन माननीय विधायक जी एवं कांग्रेस जनों से मेरा प्रश्न है कि 2019 से अभी तक आपने भवन का चिंतन क्यों नहीं किया???
ग्राम पंचायत राखिकोल में भवन निर्माण का पैसा कहाँ गया???
अभी तक ग्राम पंचायत में राशि क्यों नहीं डाली???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.