33 केवी लाइन का करंट लगने 36 साल के युवक व घोड़े की मौत, मृत युवक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने महाराजपुर झमारा रोड पर किया चक्काजाम | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

33 केवी लाइन का करंट लगने 36 साल के युवक व घोड़े की मौत, मृत युवक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने महाराजपुर झमारा रोड पर किया चक्काजाम | New India Times

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही ने बुधवार को घोड़ा बग्गी मालक की जान ले ली एवं बग्गी का घोड़ा भी करंट से मृत हो गया और एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. 33 केवी विधुत तार नीचे होने से घटना हुई है। देवरी के महाराजपुर थाना अंतर्गत बुधवार की दोपहर करीब शाम 5 बजे शादी समारोह में बग्गी ले जा रहे युवक की बग्गी 33 के वी लाइन के संपर्क आ गई जिसमें तेजी से करंट फैल गया और बग्गी सवार व्यक्ति की मौत हो गई वहीं बग्गी पर सवार एक अन्य बालक को गंभीर अवस्था में देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है । जानकारी के अनुसार पनारी निवासी लखन लाल पिता श्री राम बंसल उम्र 36 वर्ष शादी समारोह में घोड़ा बग्गी लेकर जा रहा था जिसमें उसका पुत्र शिवम बंसल 15 वर्ष भी सवार था ।पनारी तिराहा महाराजपुर शांति नगर के पास 33 केवी लाइन के तार इतने नीचे थे कि बग्गी तारों के संपर्क में आ गई और तेजी से उसमें करंट फैल गया जिससे लखन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं शिवम को घायल अवस्था में देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है जिस घटना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को परिजनो व पनारी के ग्रामीणो के साथ सरपंच बबलू राजोरिया महाराजपुर के सरपंच राजेश गढ़वाल ने महाराजपुर झमारा रोड पर महाराजपुर के स्वागत गेट स्थल पर मृत युवक का शव रखकर चक्का जाम किया जिसमे मांग की लापरवाह बिजली ठेकेदार पर एफआईआर हो व लाईन मैन को हटाने की कार्यवाही हो ग्रामीणो द्वारा चक्का जाम सुबह से करीब दो बजे तक चला जिसमे आवागवन पूर्णतः बंद रहा जिसकी जानकारी मिलने पर देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा व बिजली विभाग की एई सुबुद्धि चढार परिजनो व ग्रामीणो से बात करने पहुंची जहां परिजनो की दोनो मांग को पूरा कराने का आशवासन दिया व घटना स्थल का निरीक्षण किया तब जाके परिजनो व ग्रामीणो ने चक्का जाम खत्म किया वही जानकारी मै पता लगा कि देर रात शाम को महाराजपुर थाने मै परिजनो के बयानो के आधार व जांच दौरान पर बिजली ठेकेदार व इंजीनियर पर लापरवाही को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है न्याय की मांग करने के लिये चक्का जाम मै मृतक के भाई संतोष बंशल व अन्य परिजनो के साथ पनारी ग्राम व महाराजपुर के बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article