स्मार्ट सिटी सीईओ द्वारा किया जा रहा है एलईडी स्ट्रीट लाइट कार्य का नियमित निरीक्षण, निरीक्षण के तहत हजीरा, बिरला नगर क्षेत्रों का किया गया दौरा | New India Times

गुलशन परूथी/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्मार्ट सिटी सीईओ द्वारा किया जा रहा है एलईडी स्ट्रीट लाइट कार्य का नियमित निरीक्षण, निरीक्षण के तहत हजीरा, बिरला नगर क्षेत्रों का किया गया दौरा | New India Times

ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा ईईएसएल के साथ मिलकर विभिन्न शहरी क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगतिरत है।
शहर के कुछ क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट पोल इत्यादि में विद्युत लाइन जैसी कुछ समस्याओं चलते स्ट्रीट लाइट लगाये जाने में बाधाएँ सामने आ रही हैं। इन्हीं के निराकरण को लेकर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह द्वारा उक्त स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत कल श्रीमती सिंह ने ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 14,15,16 में चिन्हित स्थलों का दौरा किया और वहाँ आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित कम्पनी को दिशा निर्देश दिये।

श्रीमती सिंह ने सर्वप्रथम वार्ड 14 तहत सेवा नगर व अमरकण्टक एनकलेव का निरीक्षण किया तथा वहाँ पर जिस लाइन में फ़ॉल्ट था उस लाइन को बदलने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया । श्रीमती सिंह ने वार्ड 15 व 16 के तहत आने वाले हजीरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भी का मुआयना किया और वहाँ पर स्ट्रीट लाइट लगाये जाने से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ज़रूरी दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने पड़ाव स्थित लक्ष्मीबाई कॉलोनी में सुधारी गई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भी पुनर्निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग, नगर निगम व सम्बंधित कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article