कुलकर्णी का भट्टा इलाके में आबकारी टीम ने मारा छापा, 22 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, सभी आरोपी फरार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

कुलकर्णी का भट्टा इलाके में आबकारी टीम ने मारा छापा, 22 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, सभी आरोपी फरार | New India Times

इंदौर के कुलकर्णी का भट्टा इलाके में आबकारी टीम ने छापामार कर 22 पेटी अवैध देशी शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है जबकि सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गये हैं.

मिली जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 7 जुलाई 2021 को सांयकालीन गश्त के दौरान शाम लगभग 6 बजे कुलकर्णी का भट्टा इलाके के एक मकान में छापा मारकर तलाशी लेते हुए 21 पेटी मशाला और 1 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर ली लेकिन आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले, जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिकारी 1915 की धारा 34(1), 34(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अवैध शराब मदिरा की कीमत 1,12,500 रुपए बताई गई है।

छापामारी के दौरान फरार आरोपियों के मकान और पड़ोसी के मकान का नंबर एक ही पाया गया जिसकी तस्दीक नगरनिगम से करने पर पुराना नंबर 251 और नया मकान नंबर 225 बताया गया है। वहीं मोहल्ले-पडोस में हुलिए के आधार पर पूछताछ करने से फरार आरोपियों की प्राप्त जानकारी के आधार पर, सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ये काफी समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त हैं जिन पर पुलिस थानों में कई अपराध पंजीबद्ध हैं। जब्त शराब के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह के साथ आरक्षक बद्री सिंह जमरा, विजय सूर्या और चालक अमित की सराहनीय भूमिका रही।

By nit