दीलीप कुमार के जाने से माना जा रहा है एक युग का अंत, यूसुफ खान उर्फ दीलीप कुमार का सीकर से था गहरा लगाव | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

दीलीप कुमार के जाने से माना जा रहा है एक युग का अंत, यूसुफ खान उर्फ दीलीप कुमार का सीकर से था गहरा लगाव | New India Times

1922 में जन्मे यूसुफ खान ने बडे़ होकर फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर शुरु करने के बाद नित नये आयाम पैदा करते हुये ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर होकर 6 जुलाई 2021 को दुनिया को अलविदा कहकर चले गये। फिल्मी जगत में यूसुफ खान का नाम दीलीप कुमार पड़ा। आज अधीकांश लोग उन्हें दीलीप कुमार के नाम से ही जानते हैं।
राजनीति में भीड़ खींचने व जनता की नब्ज टटोलकर उनको अपनी तरफ खींच लाने में माहिर माने जाने वाले कांग्रेस नेता मरहूम चौधरी बलराम जाखड़ जब 1984 में पंजाब छोड़कर राजस्थान के सीकर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने आये तब उन्होंने अपने चुनावी प्रचार के लिये सीने अभिनेता दीलीप कुमार को सीकर बुलाकर उनकी रामलीला मैदान में आमसभा करवाकर चुनाव में जीत का परचम लहराया था।
सीकर में महिला शिक्षा की अलख जगाने वाले वाहिद चौहन के दीलीप कुमार गहरे दोस्त होने पर उनके बुलावे पर वो दो दफा सीकर में उनके द्वारा संचालित एक्सीलेंस स्कूल में आकर सीकर की बेटियों की काफी हौसला अफजाई की थी।
दीलीप कुमार के इंतेकाल की खबर से सीकर में शौक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने व उनके सीकर आगमन के समय उनसे मिलने वाली तत्तकालीन एक्सीलेंस स्कूल की छात्राएं उनकी मौत की खबर पाकर काफी दुख जता रही हैं।

By nit