बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लाखों की लूट, सराफा व्यापारी की दुकान में घुस कर बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लाखों की लूट, सराफा व्यापारी की दुकान में घुस कर बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम | New India Times

यावल में बुधवार दोपहर को दिनदहाड़े अज्ञात चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी की दुकान में बंदूक की धौंस दिखा कर लाखों रुपए के जेवरात की लूट की वारदात को अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है, वहीं लूट के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर सर्राफा बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था.

बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लाखों की लूट, सराफा व्यापारी की दुकान में घुस कर बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम | New India Times

ज़िले में चोरी, लूट-खसोट और डकैती के अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है. इन अपराधों को रोकने में पुलिस अधीक्षक परवीन मुंडे पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं. बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे चार व्यक्ति फर्जी ग्राहक बनकर दुकान में आए, दुकानदार से उन्होंने स्वयं के आभूषण दिखाने की बात कही, इसी बीच एक ने सर्राफा कारोबारी जगदीश कवडीवाले की कनपटी पर बंदूक तान दी और एक अन्य बदमाश ने हवा में फायरिंग कर जेवर और नकदी निकालने की धमकी दी. पांच से सात मिनटों में अज्ञात बदमाशों ने सराफा दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इसी बीच दुकान के बाहर दो बदमाशों के हाथों से रिवाल्वर जमीन पर गिर गए. तीन बदमाश पल्सर पर सवार होकर आए थे और चारों उसी पर सवार होकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक लुटेरों ने कितना माल और नकदी लूटी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ था.

By nit