सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम पर सीधे-सीधे लग सकती है मुहर | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम पर सीधे-सीधे लग सकती है मुहर | New India Times

पिछले दिनों जयपुर में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार ना होने के अलावा जिला व ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति अभी तक नहीं होने पर चिंता जाहिर करने के बाद पार्टी हाईकमान द्वारा प्रभारियों के मार्फत सीधे तीन नामों का पैनल मांगने व प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री अजय माकन की जयपुर यात्रा के बाद सीकर जिले के अध्यक्ष के नाम को लेकर काफी चर्चा होना देखा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीधे तौर पर इस पद पर किसी की पैरवी करते दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि डोटासरा पी.एस जाट को फिर से अध्यक्ष के रुप मे देखना चाहते हैं। अगर जाट पर आम सहमति ना बने तो वो अल्पसंख्यक के तौर पर एक वर्तमान विधायक का नाम आगे बढा सकते हैं जबकि वो विधायक प्रदेश पदाधिकारी होने के कारण जिलाध्यक्ष पद से दूर रहना चाहते हैं।
सीकर जिले के सात कांग्रेस विधायक व लोकसभा व खण्डेला विधानसभा में उमीदवार रहे महरिया व मील में से अधीकांश लोग चौधरी नारायण सिंह के पसंद के नाम पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं। चौधरी नारायण सिंह खेमे के साथ दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह, श्रीमाधोपुर विधायक दीपेंद्र सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी व धोद विधायक परशराम मोरदिया के अलावा खण्डेला से विधानसभा उम्मीदवार रहे सुभाष मील की सहमति बताई जा रही है। सीकर शहर विधायक राजेंद्र पारीक हमेशा से इस पचड़े में ना पड़कर वो केवल अपने ब्लॉक संगठन अध्यक्ष पद पर फोकस करते आये हैं पर डोटासरा व पारीक के राजनीतिक रिश्ते जगजाहिर हैं। अल्पसंख्यक विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी बने रहना चाहते हैं। उनके डोटासरा से मधुर राजनीतिक सम्बंध होने के बावजूद वो अभी तक चौधरी नारायण सिंह खेमे द्वारा सुझाये नाम के खिलाफ जाने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में लोकसभा उम्मीदवार रहे सुभाष महरिया की सिफारिश को भी अहमियत मिल सकती है लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पत्ते साफतौर पर जाहिर नहीं किये हैं।
कुल मिलाकर यह है कि जिलाध्यक्ष के मनोनयन को लेकर चल रहे नामों को लेकर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो चौधरी नारायण सिंह खेमे द्वारा सुझाये नाम राजेन्द्र शर्मा के नाम पर आसानी से मुहर लग सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article