मध्य रेल भुसावल मंडल में 91 कर्मचारी हुए सेवा निवृत  | New India Times

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मध्य रेल भुसावल मंडल में 91 कर्मचारी हुए सेवा निवृत  | New India Times

भुसावल डिवीजन में रेल की सफल प्रदीर्घ सेवा के पश्चात हाल ही में 91 रेल कर्मचारी सेवा निवृत हुऐ. भुसावल मंडल द्वारा सभी रेल कर्मचारियों को कुल मिलाके 27 करोड़ रुपयों का भुगतान तत्काल ऑनलाइन के मध्यम से उनके बैंक अकाउंट में किया गया. कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रत्यक्ष रूप में कार्यक्रम का आयोजन न करते हुए मंडल द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से सभी सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया. कार्यालय के कल्याण निरीक्षक प्रतिनिधि के रूप में खंडवा, बुरहानपुर, चालीसगांव, मूर्तिजापुर, बडनेरा, अकोला, मनमाड आदि जगह गए और सेवा निवृत कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक पीपीओ फोल्डर्स प्रदान किए. भुसावल मंडल रेल कार्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियोंको वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एन.डी गांगुर्डे द्वारा पीपीओ फोल्डर्स प्रदान किए गए. कार्यक्रम का सूत्र संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेंद्र वडनेरे द्वारा किया गया था. सेवानिवृत कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एन.डी गांगुर्डे ने संबोधित किया और भविष के लिए शुभकामनाए दी. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी दिलीप खरात ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेटलमेंट और लेखा विभाग के  कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक आदि ने परिश्रम किए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.