लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल शहर में अनियंत्रित वाहन मालिकों को नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए नगर परिवहन शाखा द्वारा शहर में जगह-जगह पर धड़क अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है. पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ वाघचौरे और नगर पालिका प्रमुख संदीप चिंद्रावार के मार्गदर्शन में बने विभिन्न दस्ते जुर्माने की कारवाई को समय-समय पर अंजाम दे रहे हैं. नगर परिवहन शाखा के सहायक इंस्पेक्टर हनुमंत गायकवाड़ और उनके सहयोगियों द्वारा नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाकर वाहन मालिकों को अनुशासित करने की कोशिश करके नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है. पुलिस महकमे की सतर्कता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है के पिछले 6 महीनों के दौरान 32,905 मामलों में 71.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया जो जुलाई के महीने में भी जारी रहा. जुर्माना की कार्रवाई ट्रिपल सीट यात्रा करने वाले, गैर-दस्तावेज वाहनों, बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों और एक्सपायरी लायसेन्स वाले साथ ही बिना फेस मास्क वाले लोगों से वसूला गया.
नियमों का पालन करें: हनुमंत गायकवाड़
नगर परिवहन शाखा के प्रमुख हनुमंत गायकवाड़ ने कहा कि वाहन मालिक वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें और माता-पिता अपने नाबालिगों बच्चो को वाहन ना देने की सलाह दी गई अन्यथा माता-पिता और बच्चों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन वाहनों पर भी नजर है जिसके साइलेंसर निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करते है. पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ वाघचौरे ने कहा की जो कोई नियमो का उल्लंघन करते पाया गया उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन करवाई करेगी.
