राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर से लगी हुई ग्राम पंचायत झुनकू में ग्रामीणों की मांग पर पानी समस्या को दूर करने शासन द्वारा वर्ष 2017 में नल जल योजना स्वीकृति कर पीएचई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ठेकेदार के द्वारा नल जल योजना का कार्य कराया गया था। इसके बाद 2021 में यह नल जल योजना का कार्य शुरू किया गया जिसमें ठेकेदार के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया। नल जल योजना चालू करने पाइप लाइन तो डाली गई लेकिन आज दिनाँक तक किसी भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। देखने को मिल रहा है कनेक्शन के पाइप बार-बार टूट रहे हैं और ठेकेदार के द्वारा मेंटेनेंस के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। ग्राम वासियों का कहना है की ग्राम में सीसी रोड को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है उसको दोबारा सड़क रिपेयरिंग करने के लिए उसमें घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है जैसे घटिया क्वालिटी की सीमेंट, डस्ट आदि का प्रयोग कर कम मात्रा में मटेरियल डाल नियमों के विपरीत कार्य करते हुए कार्य में लीपापोती की जा रही है एवं नल जल योजना में इस्तेमाल किए गए घटिया क्वालिटी के पाइप की वजह से लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है एवं ठेकेदार के द्वारा कार्य तो पूरा कर दिया गया लेकिन ग्राम के कई वार्डों में आज दिनांक तक पानी नहीं पहुंच सका और ना ही ग्राम की खुद ही हुई सड़कों का मरम्मत कार्य किया गया जिसके कारण खुद ही सड़कों पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे होने की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो रहा है एवं ग्राम की सड़कों पर गंदगी का साम्राज्य देखा जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव को लिखित शिकायत आवेदन देकर जांच कर लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करवाने की बात कही है.
