देवरी में 21 सेन्टरों पर सुबह 12 बजे ही वैक्सीन हुई खत्म, देवरी को मिले मात्र 1800 डोज, सैकडों की संख्या में पहुंचे लोग बिना वैक्सीन लगवाये ही घर लौटे | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में 21 सेन्टरों पर सुबह 12 बजे ही वैक्सीन हुई खत्म, देवरी को मिले मात्र 1800 डोज, सैकडों की संख्या में पहुंचे लोग बिना वैक्सीन लगवाये ही घर लौटे | New India Times

शासन द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीन महाअभियान के तहत देवरी ब्लाक स्तर पर ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर तीसरे दिन 21 केन्द्र स्थापित किये गये हैं जहां पर दिन शनिवार को देवरी के 21 केन्द्रों पर 1800 डोज भेजे गये जिनका केन्द्र प्रभारियों द्वारा प्रति वैक्सीन केन्द्र पर दिये गये टारगेट को करीब 12 बजे ही पूरा कर लिया गया, सभी केन्द्रों पर 12 बजे दिये गये डोज खत्म होने के बाद ग्रामीण केन्द्र के चक्कर काट घर वापिस लौट गये. जब कम वैक्सीन टीका केन्द्रों पर दिये जा रहे हैं तो कैसे ग्राम स्तर पर वैक्सीन महा अभियान सफल होगा? जब प्रत्येक केन्द्र पर 70- 80 डोज भेजे जा रहे हैं और लोग पहुंच रहे हैं 300-600 तक बाकी लोग परेशान होकर घर लौट रहे कुछ तो तीन दिन से चक्कर काट रहे है मगर बैक्सीन नही लग पा रही हें मगर प्रशासन का इस ओर कोई कदम नही उठाया जा रहा है जिससे समस्त लोगो को टीकाकरण किया जा सके देवरी के छीर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक . हायर सेकण्डरी स्कूल मै वैक्सीनेशन में 100 का टारगेट दिया गया था जिसको 12 बजे पूर्ण कर लिया गया जिसमें स्टाफ नर्स दीक्षा राउत सुपरवाइजर अजय गुप्ता डाटा एंट्री आपरेटर पूनम बुनकर तथा शिक्षक गण में राजेश. करारे चन्द्रभान सींग, श्रीश नायक, मृदुला पचौरी, जीएस सोनी, योगेन्द्र सोनी, मनीष चौबे, मधु रशिम प्यासी आदि कर्मचारी सहयोगी रहे. वहीं डोभी केन्द्र पर 70 डोज दिये गये जिसको 12 बजे पूर्ण कर लिया गया जिसमे ए एनएम सध्या कुमरे स्टाफ नर्स राजश्री बघेल सचिव नारायण तिवारी सहसचिव चन्द्रभान पटेल आंगनवाडी कार्यकर्ता कल्पना जाटव शिक्षक लखन कतिया आरती राजोरिया कृष्णा पारासर सुषमा स्थापक राजकुमार कुर्मी आदि ने सहयोग कर लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन का पूर्ण टारगेट 100% कराया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article