करीमपुर के ग्राम किरारपुरा में किया गया वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

करीमपुर के ग्राम किरारपुरा में किया गया वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

धौलपुर जिला के ग्राम पंचायत करीमपुर के ग्राम किरारपुरा में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन करवाने में बढ़चढ़ कर भाग लिया. यहाँ पर 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज का टीका ए एन एम रमा देवी व उनकी टीम ने लगाया. स्थानीय सरपंच अंजना कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत में 18 – 44 वर्ष के लोगों को कोविड वैक्सीन के प्रति जागरूक करने और इसके संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से गांव में ढोल नगाड़ों के साथ प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इसमें सरपंच प्रतिनिधि लोकमन कुशवाहा, सचिव अशोक कुमार, एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी, डीलर योगेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य शीला महामना ने बताया कि शिविर में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी ग्रामीणों को वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिये, इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है, हम सभी ने भी टीके लगवाये हैं. शिविर में ए एन एम रमा राजौरिया ने बताया कि आज टीके की 110 डोज प्राप्त हुए जो कि ग्रामीणों को डोज लगाई गई जो शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर चन्द्रभान चौधरी, योगेन्द्र शर्मा डीलर, दुर्गा प्रसाद शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, उमाकर्ण, राजकुमार बी एल ओ, श्रीकान्त शर्मा, अशोक कुशवाह सचिव, नीतू परमार, पूजा जाट, चिंकू चौधरी, लोकेन्द्र, अध्यापकगण एवं गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस कार्यक्रम को सफल बनाया. अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि हम ग्राम पंचायत करीमपुर को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में मदद करेंगे जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर से हम ग्रामवासी सुरक्षित हो सकें।और लोगो ने नारा लगाया कि
हम सुरक्षित, तो देश सुरक्षित

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article