भागलपुर के बिहपुर में इथेनॉल उद्योग लगाने को लेकर विधायक व उद्योगपति ने किया स्थल निरीक्षण | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के बिहपुर में इथेनॉल उद्योग लगाने को लेकर विधायक व उद्योगपति ने किया स्थल निरीक्षण | New India Times

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर में एनएच 31 किनारे मड़वा बहियार जयरामपुर – नन्हकार एवं झंडापुर बहियार में इथेनॉल उद्योग लगाने को लेकर बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र एवं भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अखिल सिंघल ने स्थल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्योगपति श्री सिंघल के साथ गिरीश नारंग, विजय कपूर, जितेंद्र पूरी, कमल गुप्ता व हरमीत सिंह भी मौजूद थे।

वहीं स्थल निरीक्षण के बाद उद्योगपति ने बताया कि बिहपुर मक्के के हब के रूप में जाना जाता है। यहां कृषि आधारित इथेनॉल उद्योग लगने की पूरी संभावना है।

वहीं विधायक ई शैलेंद्र ने बताया कि मैंने अपनी पहली पारी में 195 किलोमीटर सड़क, सीएचसी, स्टेडियम एवं ग्रिड का निर्माण करवाया। अब दूसरी पारी में युवाओं को रोजगार देना, उद्योग लगाना, इस क्षेत्र के लिये कोसी त्रासदी थी उसका धारा परिवर्तन का काम करवाया गया। उन्होंने कहा कि उद्योग लगने से बेरोजगारों को रोजगार एवं मजदूरों का पलायन रुकेगा। इथेनॉल उद्योग 30 एकड़ में लगेगा। खगड़िया से कूर्सेला तक मक्का का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है, इथेनॉल उद्योग लगने से 500 मीट्रिक टन मक्का का खपत रोज होग।

स्थल निरीक्षण में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, लक्ष्मण चौधरी, गोपाल चौधरी समेत किसान चंदन कुंवर, अमित आनंद, गगन चौधरी, गोपाल चौधरी, कल्याण कुंवर, सत्यम उर्फ गुड्डू, विक्की चौधरी आदि भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article