पंचशील कॉलोनी टाटरवाड़ा रोड कीचड़ एवं दलदल में हुआ तब्दील | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पंचशील कॉलोनी टाटरवाड़ा रोड कीचड़ एवं दलदल में हुआ तब्दील | New India Times

जुन्नारदेव के जामई केवलारी मार्ग रेस्ट हाउस से
टाटरवाड़ा केवलारी सड़क मार्ग में पहली बरसात से ही दुर्घटनाओं का सिलसिला प्रारंभ हो गया है जिसमें आम राहगीर घायल हो रहे हैं. जिसकी शिकायत का ज्ञापन नगरपालिका उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, ओंकार, पंकज, आशीष राजेश एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में एसडीएम मधुवन्त राव धुर्वे को सौंपते हुए 3 दिन में निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है. जिसकी प्रतिलिपियां पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है. पंचशील कॉलोनी टाटरवाड़ा रोड कीचड़ एवं दलदल में तब्दील हो गयाा है. विगत 2 वर्षोंं से सड़क की हालत अत्यधिकत जर्जर अवस्था में है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.