नेत्री पल्लवी गर्ग गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा धौलपुर की जिलाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नेत्री पल्लवी गर्ग गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा धौलपुर की जिलाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

भाजपा नेत्री पल्लवी गर्ग गोस्वामी को भाजपा महिला मोर्चा का धौलपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अनुशंसा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अल्का मूंदडा ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। शिक्षा और समाजसेवा से
जुडी करीब 35 वर्षीय भाजपा नेत्री पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने हाल में संपन्न धौलपुर नगर परिषद चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रभावी प्रचार किया था। गोस्वामी के भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी में हर्ष का माहौल है तथा भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं
हैं। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पंहुचाने
की है। इसके साथ ही धौलपुर जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वह पार्टी तथा संगठन को साथ में लेकर काम करेंगी। गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश की गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढे हैं। महिला अत्याचार की घटनाओं में बढोतरी दुखद और चिन्ताजनक है। महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा आवाज उठाएगा। रविवार को उनके घर पंहुचीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य तथा अन्य समर्थकों ने रोली तिलक लगा, श्रीफल भेंटकर, माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस
मौके पर आरएसएस से जुडे मुरारी लाल शर्मा, सोनल जैन, इंदु दुबे, दया दुबे, लक्ष्मी परमार, सुशीला मित्तल, रेखा दास,राजवती देवी तथा कल्पना
शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article