गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने हनुमानगढ़ी में 14 लाख 40 हजार की लागत के अम्बेड़कर पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, गृहमंत्री ने भगवान गौतम बुद्ध एवं डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्युरो चीफ दतिया (मप्र), NIT:

गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने हनुमानगढ़ी में 14 लाख 40 हजार की लागत के अम्बेड़कर पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, गृहमंत्री ने भगवान गौतम बुद्ध एवं डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में रविवार को हनुमान गढ़ी में 14 लाख 40 हजार की लागत से अम्बेड़कर पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। डाॅ. मिश्र ने भूमिपूजन के पूर्व भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत के संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने हमें सत्य, अंहिसा एवं मानवता के रास्ते पर चलने का जो संदेश दिया था। उसे हम अपने जीवन में आत्मसात कर उनके बताये गए संदेशों पर चले। उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर ने देश के संविधान निर्माण में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। डाॅ. बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित हो एवं संघर्ष करो इसी संदेश को लेकर सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और समाज में फैली हुई सामाजिक कुरूतियों को दूर करने में आगे आए।

गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने हनुमानगढ़ी में 14 लाख 40 हजार की लागत के अम्बेड़कर पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, गृहमंत्री ने भगवान गौतम बुद्ध एवं डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण | New India Times

गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने कार्यक्रम में कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गो के कल्याण के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गो के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की है आवश्यकता इस बात की है हमें इन योजनाओं का आगे आकर लाभ लेना होगा।
इस अवसर पर भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री संतराम सिरौनिया ने भी भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र एवं हनुमान गढ़ी में पार्क में सरकार द्वारा कराये गए कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में गृह मंत्री का श्री भूपेन्द्र कुमार ने शाॅल, श्रीफल से स्वागत किया।
इस अवसर पर सर्वश्री जितेन्द्र पाल बौद्ध, नरेश कुमार भास्कर, रामबिहारी राहुल, गया प्रसा पेंटर, देवेन्द्र कुमार, लखन अहिरवार, भूपेन्द्र कुमार जयंत, छोटे लाल गौतम, जसवंत अहिरवार, लखन पेंटर, पंजाब सिंह ठेकेदार, बाबूलाल जाटव, सीएल गौतम, दिनेष मौर्य, परशुराम अहिरवार, ज्वाला प्रसाद, पंचम सिंह, तेजराम भारती, डाॅ. रामजी खरे, योगेश सक्सैना, प्रशांत ढेंगुला, विपिन गोस्वामी उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article