राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में उत्साह पूर्ण माहौल देखा गया, जिसके तहत दमोह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के आह्वान पर देवरी के भाजपा युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन पर केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. लोगों को जीवनदान देने के उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी के करीब 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रहलाद पटेल सहित देवरी के समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दस ऑक्सी फ्लो मीटर प्रदान किए एवं रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को सांसद द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये. इसी दौरान देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी का मामला सामने आने पर सांसद ने चिंता व्यक्त करते हुए चिकित्सकों की कमी को शीघ्र ही पूर्ण करने की बात कही एवं सांसद प्रहलाद पटेल के द्वारा
डॉक्टर व नर्स की कमी को शीघ्र ही पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर सामुदायिक स्वास्थ्य की बीएमओ श्रीमती अर्चना शरण, डॉ एस आर यादव एवं समस्त स्टाफ सहित एसडीएम अमन मिश्रा, एसडीओपी पूजा शर्मा, थाना प्रभारी प्रशांत सेन, तहसीलदार विनीता जैन एवं सांसद प्रतिनिधि अवनीश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन, अनिल ढिमोले, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन, संजय चौरसिया, मोंटू राजपूत, सुनील प्रजापति, पंकज जैन, वीरेन्द्र लोघी, आंनद दीक्षित, नीरज तिवारी, सुनील कबीरपंथी, सोनू सावलानी, शुभम विश्वकर्मा, देवरी नगर व ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
