मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

समाज सेवा एवं पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हम फाउंडेशन भारत की महाकौशल प्रांत के छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव तहसील इकाई का गठन किया गया है। साहचर्य, सहयोग, सेवा, संस्कार एवं संस्कृति के ध्येय वाक्य की अनुगामी राष्ट्रीय संस्था हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी ने महाकौशल प्रांत के छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव संस्कृति इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शची शुक्ला को मनोनीत किया है।

जुन्नारदेव संस्कृति इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती वर्षा मिगलानी को उपाध्यक्ष तथा प्रियंका अग्रवाल को सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस इकाई के गठन हेतु प्रांत सेवा प्रमुख शासकीय एडवोकेट सत्येंद्र सिंह ठाकुर,* प्रदेश समन्वयक खेमराज तीतरे, जिला संरक्षक मुकुंद सोनी, जिला अध्यक्ष हिमाचल ठाकुर, एवं जिला महामंत्री संजय जैन* की अनुशंसा तथा जिला छिंदवाड़ा संस्कृति इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजना त्रिपाठी* एवं सचिव श्रीमती श्रद्धा नेमा के अनुमोदन पर यह नियुक्तियां की गई है। हम फाउंडेशन भारत की जुन्नारदेव संस्कृति इकाई में सौंपी गई अहम जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशीकांत चौधरी के प्रति आभार ज्ञापित कर श्रीमती शची शुक्ला, श्रीमती वर्षा मिगलानी और प्रियंका अग्रवाल को उनके शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने शुभकामनाएं संप्रेषित की है।
