संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ पर भाजपा सरकार द्वारा झूठी एफआईआर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सेवानगर चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया. जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश सचिव शील खत्री, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया, पार्षद माठू यादव, मंडल अध्यक्ष नंदू सिसोदिया, मोनू जैन, बहादुर शाक्य, अजीत गोस्वामी, सेक्टर अध्यक्ष बेटू खंडेलवाल, ब्रजमोहन दिवाकर, अरविंद जलौरिया उपस्थित रहे,
