पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

अपनी जान जोखिम में डालकर गांव व मोहल्लों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए निकले प्रसिद्ध शिक्षाविद ओमप्रकाश टेलर ने कोराना जागरूकता के प्रति क्रांति ला रहे हैं. टेलर गांव पहुंचकर मुख्य चौराहा व सार्वजनिक स्थल पर अपने माइक व सिस्टम के साथ लोगों को मास्क पहनने के तरीके व वैक्सीन लगवाने से फायदे के बारे में व हमें क्या सावधानी रखनी है ताकि हम वह हमारा परिवार कोरोना संक्रमण से बचें व गांव-गांव बच्चों को भी हाथ धुलवाने के तरीके भी बताया जा रहा हैं. कार्यक्रम में दसई चौकी प्रभारी प्रशांत पाल उपस्थित रहे व नए वालेंटियर को आईडी कार्ड व ड्रेस का वितरण किया गया, वहीं सेक्टर प्रभारी अर्जुन हाडा ने बताया कि नुक्कड़ सभा ग्राम पंचायत बालोदा लेडगांव होते हुए सगवाल पहुंची जहां गांव व मोहल्लों में 5 नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और बताया कि यह कार्यक्रम जिला समन्वयक जय दीक्षित जी व ब्लॉक समन्वयक कमल मेडा के मार्गदर्शन में विभिन्न गांव में किया जाएगा जिसमें सभी वॉलेंटियर का सहयोग मिल रहा है.
इस दौरान वॉलेंटियर सरदार पाटीदार, मनीष चौधरी, दिनेश जाट, रीना भूरिया, बलराम कुल्हारा, राजेश सोलंकी, विनोद पटेल, राहुल चौधरी, मोहन चारण आदि उपस्थित रहे।
