कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए 18 साल के युवा वैक्सीन जरूर लगवाएं: पार्षद आजाद उस्मानी | New India Times

युसूफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए 18 साल के युवा वैक्सीन जरूर लगवाएं: पार्षद आजाद उस्मानी | New India Times

वार्ड नंबर 20 के पार्षद आजाद उस्मानी ने वार्ड वासियों को जागरूक करते हुए अपील किया कि घर से बाहर ना निकलें, मुंह पर मास्क लगाएं और सुरक्षित घर में रहें. कोविड 19 की रोकथाम के लिये पूरा देश परेशान है और अब एक नई बीमारी ब्लेक फंगस जो बच्चों के लिए बहुत घातक है इसलिए बच्चों को सुरक्षित रखें और घर से बाहर ना निकलने दें. लोग वैक्सीन से डर रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है, वैक्सीन जरूर लगवाएं और कोरोना महामारी जैसी बीमारी को हम सब मिलकर दूर भगाएं. इन सब बीमारियों को हराने के लिये हमारे देश के जांबाज़ डॉक्टर, मीडिया, पुलिस, समाजसेवी, सफाई कर्मचारी, अपने अपने जगह पर जी जान से कार्य कर रहे हैं, पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है, पहले 60 प्लस, फिर 45 प्लस और अब 18 प्लस के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है. राज्य सरकारों ने 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन को फ्री कर दिया है, केंद्र सरकार पहले से ही फ्री में वैक्सीन लगवा रही है, वैक्सिन सेंटरों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. राजस्थान में लॉकडाउन 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 24 मई से 8 जून तक, त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन बढाया गया है. बेवजह घर से बाहर ना निकलें, मास्क लगाकर रखें व सरकारी गाइडलाइन की पालना करें, साथ मिलकर हम सब कोरोना को हरा सकते हैं। वैक्सीन जरूर लगाएं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article