जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने गर्मी के मौसम को देखते हुऐ भोपाल में बनाया सार्वजनिक प्याऊ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने गर्मी के मौसम को देखते हुऐ भोपाल में बनाया सार्वजनिक प्याऊ | New India Times

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने भोपाल में गर्मी के मौसम को देखते हुऐ आम जन की सुविधा के लिए ठंडे पानी का सार्वजनिक प्याऊ बनाने की पहल करदी है। जमीअत उल्मा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर जमीअत की टीम मानव सेवा जन सुविधा के प्रयास में हमेशा लगी रहती है ।आज इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए हमारी टीम द्वारा जन सुविधा के लिए ठंडे मटके के सार्वजनिक प्याऊ जगह जगह बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी शुरुआत मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन एंड सोशल सर्विस सोसायटी के सहयोग से भोपाल स्टेट बैंक चोराहे पुल के नीचे सार्वजनिक प्याऊ बना कर की है। जिससे आम जन को बढ़ती गर्मियों में ठंडा पानी मिल सके।

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने गर्मी के मौसम को देखते हुऐ भोपाल में बनाया सार्वजनिक प्याऊ | New India Times

नका कहना है कि भोपाल शहर में जगह जगह सार्वजनिक प्याऊ बनाए जाएंगे ताकि बढ़ती गर्मियों में आम जन को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। आगे उन्हों ने कहा कि सार्वजनिक प्याऊ के साथ साथ बढ़ती गर्मियों में परिंदों औऱ जानवरों का भी ख्याल रखना ज़रूरी है जिसको देखते हुए जमीअत की टीम ने सकोरे भी वितरित किए हैं।जमीअत की टीम ने लोगों से अपील की है कि अपने अपने स्तर पर ऐसी पहल शहर भर में की जाए। साथ ही साथ नगर निगम भोपाल से मांग की है कि गर्मी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और शहर के अधिकतर सार्वजनिक प्याऊ पूरी तरहा बदहाल गंदे एवं बन्द पड़े हैं । कई प्याऊ अतिक्रमण की चपेट में है जिन को समय रहते साफ सफाई कर जन सुविधा के लिए खोला जाए एवं अतिक्रमण मुक्त कर पानी व्यवस्था की जाए । इस मौके पर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के महा सचिव मोहम्मद कलीम एडवोकेट , मुजाहिद मोहम्मद खान, बोहरा समाज से मुल्ला मोहसिन अली, दिनेश शर्मा, नामदेव जी, प्रकाश यादव, फईम उद्दीन चौधरी, मौलाना हनीफ़, मोहम्मद फरहान, मुस्तक़ीम भाई, इमरान खान, मौलाना मोहम्मद यासीर, मोहम्मद ज़ुबैर, मुफ़्ती राफे, आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.