रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, उज्जैन (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अमरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन- 2 ) श्री रविंद्र वर्मा, भा. पू. से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभाग की जुझारू एवं कर्तव्यनिष्ठ समस्त महिला शक्तियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
एवं विभाग की महिला अधिकारीयो/कर्मचारीयो द्वारा हर समय अपराधों की रोकथाम व कानून व्यवस्था हेतु मेहनत एवं लगन से कार्य किया गया है।
सामाजिक एवं पारिवारिक उत्तरदायित्व होने के बावजूद भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस विभाग में सिद्ध की है व आगे भी जनता की सेवा व कर्तव्यश के पालन हेतु समझ दी गई।
सम्मान समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक नाना खेड़ा श्रीमती वंदना चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पल्लवी शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सोनू परमार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा एवं कार्यालीयन समस्त महिला कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
