लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ | New India Times

युवराज दत्त महाविद्यालय में आज 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ डी.एन. मालपानी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसो. प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुभाष चंद्रा ने स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 की थीम के अनुरूप अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और सूचित करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने बताया कि मतदाता जानकारी के अभाव में भ्रमित हो जाता है और जाति, धर्म, नस्लवाद, भाषा आदि के आधार पर प्रत्याशी मतदाताओं को आपस में बांटकर उनका अनावश्यक फायदा उठाने का प्रयास करते रहते हैं। जागरूक मतदाता होने से ही यह सब रोका जा सकता है ऐसे में युवा मतदाताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदाताओं को स्वविवेक एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक करें। मतदाता शपथ कार्यक्रम में डॉ डी.के. सिंह, नूतन सिंह, ज्योति पंत, डॉ मनोज मिश्रा, डॉ सत्यनाम, डॉ इष्टविभु, मनोज कुमार, मोहम्मद आमिर, दीपक कुमार बाजपेयी, देशराज, डॉ ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.