राजस्थान शिक्षक संघ युवा की प्रदेश कोर समिति और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक जयपुर में हुआ सम्पन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा की प्रदेश कोर समिति और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक जयपुर में हुआ सम्पन्न | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ युवा के प्रदेश अध्यक्ष आर सी जाखड़ और प्रदेश संयोजक भागेंद्र परमार बसेड़ी के नेतृत्व में जयपुर गवर्नमेंट प्रेस कार्यालय में संघ के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ युवा का एक प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री से मिला व शिक्षा मंत्री से प्रथम द्वितीय व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगा बैन हटाने की मांग की। इसके साथ ही परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचारियावास से भी मुलाकात कर शिक्षकों का मांग पत्र सौंपा। प्रदेश संयोजक भागेंन्द्र परमार ने बताया कि काफी बहुत समय से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर सरकार ने बैन लगा रखा है जिसे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के हित में सरकार के द्वारा हटाया जाए वह तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं। प्रदेश स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए धौलपुर जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ युवा के प्रदेश अध्यक्ष आर सी जाखड़ के नेतृत्व में राजकीय मुद्रणालय जयपुर में संपन्न हुई। प्रदेशाध्यक्ष आर सी जाखड़ ने जिलों से पधारे सभी जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। मीटिंग में संगठन के विस्तार, संगठन के साथ नए सदस्यों को जोड़ने व किस प्रकार शिक्षा और शिक्षक हित में काम किया जाए, आदि विषयों पर विचार विमर्श किया पगया। मीटिंग में उपस्थित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें। प्रदेश संयोजक भागेन्द्र परमार और प्रदेश सभा अध्यक्ष रावल सिंह भाटी ने बेठक में आए सभी साथियों का धन्यवाद दिया।जिला सचिव हलुका मीणा ने बताया बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जय शिक्षा जय शिक्षक जय समाज की मूल भावना को लेकर आगे बढ़ने व इसी मूल भावना के अनुरूप काम करने की बात कही तथा शिक्षक हितों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें आगामी समय में पुरानी पेंशन लागू करवाने हेतु ब्लॉक, जिला, और प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। धौलपुर से प्रदेश संयोजक भागेंद्र परमार, जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, जिला सचिव हलुका मीणा आदि शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.