मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिका मैं बहुत से कच्चा मकान जिनके रजिस्ट्री नहीं है लेकिन उन मकानों का नगर पालिका में रिकॉर्ड दर्ज है टैक्स भी जमा कर रहे हैं। मकान साक्ष्य रूप में कोई भी दस्तावेज ना होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है किंतु अन्य शहरों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार ऐसे हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। 2019 के बाद से नगर पालिका जुन्नारदेव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नए हितग्राहियों की सूची जारी नहीं की गई है जिसे लेकर भारतीय जनता मजदूर मोर्चा जुन्नारदेव द्वारा दिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री बंदेवर भारतीय जनता मजदूर मोर्चा जिला महामंत्री, पूर्व जिला महामंत्री शंकर लाल सेन, जिला प्रतिनिधि दर्शन मिगलानी, मंडल महामंत्री मनीष चौरसिया, मजदूर मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्की खातरकर, विपिन बिंदवारी पवन टांडेकर, निक्की डोले, संतु बंदेवार, राहुल अमरवंशी, चंदू छोटू अमरवंशी, संजय बंदेवार उपस्थित रहे एवं ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
