आयुष्मान भारत निरामयम लाभार्थी कार्ड बनाना शुरू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर पहुंच कर बता रही है फायदे, अब लोकसेवा केंद्र और ग्राम पंचायत भवन में ही बन रहे हैं कार्ड | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आयुष्मान भारत निरामयम लाभार्थी कार्ड बनाना शुरू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर पहुंच कर बता रही है फायदे, अब लोकसेवा केंद्र और ग्राम पंचायत भवन में ही बन रहे हैं कार्ड | New India Times

स्वस्थ एवं सुंदर मध्यप्रदेश की संकल्पना के तहत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत प्रदेश में अधिक लोगों को इसकी सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए लाभार्थी कार्ड को बनाने का अभियान शुरू किया गया है। अब प्रदेश में विश्व की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थी कार्ड को आसानी से बनाने की सुविधा लोकसेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर सहित ग्राम पंचायत भवनों में प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश सरकार के परिवार स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त पहल के तहत अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा घर घर पहुंच कर आमजन को इस योजना के लाभ से अवगत करवाकर इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक लाभार्थी कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत निरामयम लाभार्थी कार्ड बनाना शुरू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर पहुंच कर बता रही है फायदे, अब लोकसेवा केंद्र और ग्राम पंचायत भवन में ही बन रहे हैं कार्ड | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड की परियोजना क्रमांक एक एवं दो की समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर घर पहुंच कर इस अभियान को गति दे रही हैं। इस संदर्भ में इन लोगों के द्वारा आम जनता को इस कार्ड के बनाए जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, निर्धारित शुल्क रुपए तीस और उसे बनाए जाने के स्थानों की विधिवत जानकारी दी जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना का अधिक लाभ आमजन को पहुंचाने के उद्देश्य से इसका पंजीयन हेतु लाभार्थी कार्ड को बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर सहित ग्राम पंचायत भवनों में विशेष रुप से व्यवस्था बनाई गई है। इस विकासखंड में उक्त कार्य के सफल संचालन हेतु परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले और प्रिंस साहू के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और सुपरवाइजर को पर्याप्त दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत रुपए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत पीड़ित परिजन को रुपए 5 लाख तक की चिकित्सा सेवा निशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रदेश में सरकार के द्वारा अनुशंसित निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा सूचीबद्ध परिवारों को प्रदान की जाएगी।

By nit

One thought on “आयुष्मान भारत निरामयम लाभार्थी कार्ड बनाना शुरू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर पहुंच कर बता रही है फायदे, अब लोकसेवा केंद्र और ग्राम पंचायत भवन में ही बन रहे हैं कार्ड”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.