आपका सहयोग किसी को सर्दी से बचा सकता है | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आपका सहयोग किसी को सर्दी से बचा सकता है | New India Times

ग्वालियर शहर में निरंतर 3 वर्षों से रेडक्रॉस आनंदम केंद्र कम्पू ग्वालियर का संचालन किया जा रहा है जिसमें गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए ग्वालियर वासियों से वस्त्र दान की अपील की गई है। पहले भी रेडक्रॉस इस तरह का काम करती आई है। इस साल भी सर्दी का मौसम आ जाने के कारण ग्वालियर वासियों से अपील की गई है कि लोग रेडक्रॉस आनंदम केंद्र कम्पू पर आकर वस्त्र दान कर सकते हैं जिससे गरीबों की मदद की जा सके और उनको ठंड से बचाया जा सके। इस इस कदम से किसी गरीब को ठंड से बचाया जा सकता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग रेडक्रॉस आनंदम केंद्र पर आकर वस्त्र दान करें। आनंदम केंद्र पर निरंतर निःस्वार्थ सेवा भाव से संस्था के सहयोगी इंजी. सुरेन्द्र कुशवाह, श्री हेमंत निगम, नत्थू खान, रेहमान खान, राजेश नरवरिया, दीपक नरवारे, रिक्की रजक का सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे आनंदम केंद्र को अच्छे से चलाया जा रहा है। सभी से इस अभियान से जुड़ कर सहयोग करने की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.