आईजीआरएस जनसुनवाई समाधान में शाहजहांपुर लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान) प्रणाली में प्रदेश स्तर पर जनपद शाहजहांपुर के सभी 23 थानों ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कहा जाता है कि जिस विभाग का जिला प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों पर पैनी नजर रखता है और लगातार मॉनिटरिंग करता रहता है, वह विभाग बेहतर कार्यों के लिए अग्रसर रहता है।

इसी का उदाहरण एसपी राजेश द्विवेदी के सतत प्रयासों से देखने को मिला है, जिनके नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर ने आईजीआरएस में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान) पोर्टल के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रणाली विकसित की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं प्रत्येक माह सभी जिलों की समीक्षा करते हैं और जनपदवार रैंकिंग जारी की जाती है, जिसमें शाहजहांपुर लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा।

इस उपलब्धि पर एसपी राजेश द्विवेदी ने आईजीआरएस टीम और समस्त पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतकर्ता की समस्या का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही वास्तविक सफलता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.