ऑटो चालकों पर हो रही कार्यवाही को लेकर यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने आरटीओ और कलेक्टर से चर्चा करे दिलाई राहत | New India Times

मेहलका अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑटो चालकों पर हो रही कार्यवाही को लेकर यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने आरटीओ और कलेक्टर से चर्चा करे दिलाई राहत | New India Times

शहर में गरीब ऑटो चालकों पर आरटीओ के निर्देश पर की जा रही कार्यवाही पर यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने आरटीओ से निवेदन करके कुछ राहत देने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर से भी बात करके कुछ टाइम दिलवाया है। इस अवधि में सभी ऑटो चालकों से अपने परमिट (अनुज्ञप्ति) निकालने का भी आग्रह किया गया है क्योंकि ऑटो परमिट निकालने का खर्च सिर्फ ₹600 है और चालान कहीं ज्यादा राशि का बनाया जा रहा है। जिस पर सभी ऑटो मालिक ने विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही अपने दस्तावेज पूर्ण करा लेंगे। सभी ऑटो चालकों ने राहत दिलवाने पर यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर और बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का आभार प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article