युवा नेताओं को आगे लाने का यह चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रयास है व यह चुनाव युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के माध्यम से होता है: कुलदीप शर्मा | New India Times

संदीप शुक्ला ,ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

युवा नेताओं को आगे लाने का यह चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रयास है व यह चुनाव युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के माध्यम से होता है: कुलदीप शर्मा | New India Times

बहुचर्चित कांगेस नेता कुलदीप शर्मा जो कि कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में वह कांग्रेस महासचिव का चुनाव लड़ रहे हैं, हमेशा निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में लिप्त रहना अपना कर्तव्य मानते हैं और आर्थिक और शाररिक रूप से हमेशा अग्रसर रहते हैं।

वर्तालाप के दौरान उन्होंने कहा कि यह युवा नेताओं को आगे लाने का प्रयास है और यह चुनाव युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के माध्यम से ऑन लाइन वोटिंग के जरिये हो रहा है, जिसमें आज ग्वालियर की वोटिंग कल मोरेना इत्यादि। उनके अनुसार प्रदेश से 189 उम्मीदवार कांग्रेस महासचिव के लिए तथा 15 उम्मीदवार अध्य्क्ष पद के लिए खड़े हैं। चुनाव की यह प्रक्रिया 3 दिन की है उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
जब उनका चुनाव चिह्न पूछा तो ज्ञात हुआ कि मेडल चुनाव चिन्ह है तथा क्रमांक 62 है।

न्यू इंडिया टाइम्स परिवार के सभी सदस्य उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article