एक्ट्रेस ऋतंबरा पहुंची ग्वालियर किले पर, फोटो शूट कराया | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एक्ट्रेस ऋतंबरा पहुंची ग्वालियर किले पर, फोटो शूट कराया | New India Times

विदेशी पर्यटक हों या फिर बालीवुड कलाकार, वे जब भी ग्वालियर आते हैं तो एक बार ग्वालियर दुर्ग का दीदार जरूर करते हैं। ग्वालियर किले पर फिल्म एक्ट्रेस ऋतंबरा पहुंची। उन्हें दुर्ग की दीवारों पर उकेरी गई स्थापत्य कला ने खासा प्रभावित किया। इतना ही नहीं उन्होंने गाइड की मदद से दुर्ग से जुड़े इतिहास के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने फोटो शूट भी कराया। जिस पर यूजर्स ने उनके साथ-साथ ग्वालियर दुर्ग की भी तारीफ की। उल्लेखनीय है इन दिनों शहर का एक होटल बालीवुड एक्टर-एक्ट्रेस का ठिकाना बना हुआ है। वे यहां बालीवुड और टोलीवुड फिल्म मेकर ई निवास की ‘दुनाली में काम कर रहे हैं। फिल्हाल फिल्म की शूटिंग श्योपुर सबलगढ़ की अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है। यहां फिल्म की शूटिंग पंद्रह दिन और चलेगी। इसके बाद लाइट, एक्शन, कैमरा की गूंज पनिहार, दतिया और भिंड की लोकेशन पर सुनाई देगी। इस फिल्म में ऋतंबरा के अलावा मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा, यशपाल शर्मा, रितंभरा और चंकी पांडे काम कर रहे हैं। ओवरआल शूटिंग का शेड्यूल 60 दिन का रखा गया है। पूरी फिल्म चंबल संभाग में शूट होनी है। फिल्म का जेनर ट्रेजर हंट तय किया गया है

नहीं पहचान पाए दुर्ग पहुंचे सैलानी

एक्ट्रेस ऋतंबरा की लोकप्रियता कम होने के कारण फोर्ट पहुंचे सैलानी उन्हें नहीं पहचान पाए लेकिन उनको फोटो शूट कराते देख कुछ सैलानियों ने गाड़ी के ड्राइवर से उनके बारे में पूछा। उन्हें रितंबरा के एक्ट्रेस होने के बारे में पता चला तो सेल्फी लेने वालों की कतार लग गई। इसके बाद वे ज्यादा देर तक फोर्ट पर नहीं रुकीं, सीधे होटल की ओर रवाना हुईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.