कपड़ा बैंक द्वारा 5 दिसंबर को गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क किया जाएगा कपड़ों का वितरण | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कपड़ा बैंक द्वारा 5 दिसंबर को गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क किया जाएगा कपड़ों का वितरण | New India Times

कपड़ा बैंक के द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कपड़ों का वितरण 5 दिसंबर दिन शनिवार को वार्ड क्रमांक 16 रेलवे गेट के पास किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू किया जाएगा। कपड़ा बैंक द्वारा गरीबों में नि:शुल्क कपड़ा वितरित करता है। उक्त जानकारी अध्यक्ष श्रीमती हेमलता भंवरकर मुकेश भवरकर ने दिया और बताया कि सेवा बने स्वभाव के तहत गरीबों की मदद करने के लिए हमें आपकी मदद की जरूरत है जिसका लक्ष्य सिर्फ मानवता की सेवा है। कपड़ा बैंक द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को पहनने के कपड़े, कंबल आदि का वितरण किया जाता है। इस कार्य के लिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वह भी अपने अनुपयोगी कपड़े लोगों में वितरण करने के लिए कपड़ा बैंक को भेंट कर सकते हैं ताकि यह कपड़े ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस वितरण समारोह के साथ ही जुन्नारदेव नगर में कपड़ा बैंक समिति का भी गठन किया जावेगा। समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को शामिल किए जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुन्नारदेव में मो.मुजम्मिल, मो. इसराइल, मो मोहसिन, रफीक खान, इशाम सिद्दीकी, इनायत उल्ला खान, अफरोज आलम, सचिन राय, साहिल खान अमन टेंट हाउस, हाजी शाहिद खान व अन्य सहयोगियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.