अलीराजपुर के युवाओं ने अनूठे तरीके से मनाई संविधान दिवस की 71वीं वर्षगांठ, संविधान की प्रस्तावना की उद्देशिका की शपथ ग्रहण की | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर के युवाओं ने अनूठे तरीके से मनाई संविधान दिवस की 71वीं वर्षगांठ, संविधान की प्रस्तावना की उद्देशिका की शपथ ग्रहण की | New India Times

26 नवम्बर को पूरे देश में संविधान दिवस को लेकर देश के सभी लोग जहाँ एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई संदेश दे रहे थे वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जिला मुख्यालय अलीराजपुर में भी युवाओं द्वारा संविधान दिवस के कार्यक्रम को अनुठे स्वरूप में मनाया गया, सभी युवा स्थानीय बस स्टॉप पर एकत्रित हुए जहाँ से अम्बेडकर नगर (तीखी ईमली) पहुंचे, जहाँ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति एवं भारतीय संविधान की पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी युवाओं ने भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ ली कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए…एतद द्वारा इस संविधान को अंगीक्रत, अधिनियमित ओर आत्मार्पित करते हैं।
शपथ श्री एन0एस0 कलेश के द्वारा सभी उपस्थित समाज जन को दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झाबुआ से पधारे श्री बालू सिंग सस्तिया एवं श्री डॉ. नरेंद्रसिंह भयडिया, डॉ. मुकेश अजनार, प्रो ईगला लोहारिया, भंगुसिंह तोमर, सूश्री प्रीति डावर ने संबोधित करते हुये संविधान का पालन करने के साथ ही उसके अनुरूप कार्य करने के लिए सभी लोगों को संवैधानिक जानकारी लेकर अपने हक अधिकार के लिए शिक्षित बनो संगठीत रहो संघर्ष करो के श्लोगन पर चलने के लिए प्रेरित करते किया।
अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस कर्मी एवं आम जनता को याद करते हुये 2 मिनिट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर भुवानसिंह भाबर, सुरेश सेमलिया, रीतू लोहार, दीपक जमरा, सन्दीप चौहान, सरदार तोमर, रविन्द्र रॉवत, रितेश अवास्या, रविन्द्र ओहरिया, गुलाबी तोमर, श्वेता तोमर, दिनेश चौहान, तुषार तोमर सहित बड़ी संख्या में अंबेडकर नगर के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन केरम जमरा द्वारा किया गया एवं आभार जितेन्द्रसिंह चौहान द्वारा माना गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.