पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, जयपुर (राजस्थान), NIT:

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े | New India Times
फ़ाइल फोटो

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल (Crude oil) के भावों में तेज़ी का दौर बना हुआ है जिससे सरकारी तेल कंपनियों (Goverment oil companies) ने शुक्रवार को भी आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) में 21 पैसे और डीज़ल (Diesal) में 26 पैसे की वृद्धि की है। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 21 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 89.16 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं डीज़ल के दाम 26 पैसे की तेजी के साथ 80.85 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। 20 नवंबर के बाद 8 दिनों में पेट्रोल के दाम 95 पैसे और डीजल के दाम 1.58 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज डीज़ल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ है। लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमत स्थिर रही थी। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।

देश के महानगरों का हाल

दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.89 रुपए, जबकि डीज़ल 71.86 रुपए प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.58 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 78.38 रुपए प्रति लीटर हो गए। कोलकाता में पेट्रोल 83.44 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 75.43 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.91 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 77.70 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

प्रति दिन 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीज़ल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article