जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम लगातार कर रही आम जन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम लगातार कर रही आम जन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम लगातार प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के निर्देश एवं मार्गदर्शन में लॉक डाउन के प्रथम दिवस से आम जन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रही है। जमीअत की टीम हाजी मोहम्मद इमरान, मोहम्मद कलीम एडवोकेट, मुजाहिद मोहम्मद खान, मुफ्ती मोहम्मद राफे, मोहम्मद हनीफ़ अय्यूबी, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद फ़रहान खान, फईम उद्दीन चौधरी आदि हर रविवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला कर आम जन में मास्क वितरण करती है। अब तक जमीअत उलमा एवं मौलाना बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी की टीम पंद्रह हज़ार मास्क वितरण कर चुकी है। कल रविवार को भी जागरूकता अभियान चलाया गया एवं पाँच सौ मास्क वितरित किए गये।

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम लगातार कर रही आम जन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक | New India Times

इस मौके पर मोहम्मद कलीम एडवोकेट ने आम जन से अपील की है कि जब तक हमारे मुल्क़ से ये आपदा जड़ से ख़त्म नही होती है तब तक हमें अपनी सूझ बूझ औऱ जागरूकता से ही काम लेना होगा इस लिए हर व्यक्ति का फ़र्ज़ है कि उसे किसी निर्देश का इंतज़ार किए बिना खुद जागरूकता दिखानी चाहिये और हम इस देश और शहर के एक जागरूक औऱ ज़िम्मेदार नागरिकों में से हैं और इस वायरस से सुरक्षित हम अपनी समझदारी से ही रह सकते हैं, अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतें, मास्क लगाएं औऱ सावधानी के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने कार्य करें और कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक रहें और इस जागरूकता से लॉक डाउन की स्थिति उत्पन्न होने से भी बच सकें। वहीं हाजी इमरान ने इस वितरण पर बताया कि अभी तक पंद्रह हज़ार मास्क बांटे जा चुके हैं और आगे भी जमीअत की टीम अपनी सेवाएं देती रहेगी और कोशिश जारी रहेगी कि हर व्यक्ति को मास्क के प्रति जागरूक किया जाए। इस मौके पर मुफ़्ती क़ाज़ी मोहम्मद राफे ने विशेष दुआ भी की कि जल्द से जल्द अल्लाह रबुल इज़्ज़त इस बीमारी से हमारे मुल्क़ और सारे आलम को इस वबाई बीमारी से महफूज़ रखे औऱ ये आलम वैसे ही खुशियों के साथ आगे बढ़ता रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.