मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिये निर्देश, भूकंप के झटकों के संदर्भ में सजग रहे जिला प्रशासन | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिये निर्देश, भूकंप के झटकों के संदर्भ में सजग रहे जिला प्रशासन | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 और 22 नवम्बर की मध्यरात्रि सिवनी में आए भूकंप के झटकों के संबंध में सिवनी जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार के मेट्रोलॉजी विभाग से सतत् संपर्क में रहते हुए भूकंप की स्थिति में बरती जानी वाली सावधानियों की जानकारी प्राप्त कर आमजन को अवगत करवाया जाए ताकि आमजन में भय की भावना उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रशासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न जनमाध्यमों से आवश्यक परामर्श भी दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि सिवनी में गत 26 अक्टूबर को भी 3.3 रिक्टर के भूकंप के झटके रिकार्ड किये गये थे। अब पुन: शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 4.3 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। इसका एपीसेंटर 10 किलोमीटर गहराई में स्थित है। सिवनी जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के निरंतर सम्पर्क में बना हुआ है।

अलर्ट रहने के निर्देश

नागरिकों की जानमाल की हिफाजत के लिये आवश्यक सतर्कता के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस, होम गार्ड, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.